छत्तीसगढ़राजनीति

बीजेपी कार्यकर्ता न दबेगा न झुकेगा, भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR पर अरुण साव का बयान, बोले -लोकतांत्रिक तरीके से छत्तीसगढ़ की जनता के लिए करेंगे संघर्ष

रायपुर। बस्तर में बीजेपी नेताओं को हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ के 78 विधानसभा में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन के बाद बीजेपी नेताओं पर एफआईआर दर्ज किया गया है। जिस पर बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई FIR पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि डरी हुई कांग्रेस की सरकार लोकतंत्र की बार-बार हत्या कर रही है। विपक्ष को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता न दबेगा न झुकेगा। लोकतांत्रिक तरीके से छत्तीसगढ़ की जनता के लिए संघर्ष करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button