ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की धरोहरों के संरक्षण के लिए केंद्र का बड़ा कदम, 26.24 करोड़ का आवंटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में जानकारी दी कि पिछले पाँच वर्षों में छत्तीसगढ़ के विरासत संरक्षण हेतु 26.24 करोड़ का आवंटन किया गया है। यह जानकारी सांसद फूलो देवी नेताम के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी गई।

मंत्री ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा वर्ष 2014-15 से 2024-25 के बीच राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान 764 गांवों का अध्ययन हुआ, जिनमें से 73 गांवों में प्राचीन अवशेष मिले। यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। विभिन्न वर्षों में केंद्र सरकार ने स्मारकों और धरोहर स्थलों के रखरखाव के लिए अलग-अलग राशि आवंटित की—

वर्ष 2020-21: 2.89 करोड़

वर्ष 2021-22: 4.78 करोड़

वर्ष 2022-23: 7.50 करोड़

वर्ष 2023-24: 5.94 करोड़

वर्ष 2024-25: 5.13 करोड़

हर वर्ष यह राशि पूरी तरह उपयोग की गई, जिससे कई प्राचीन किलों, मंदिरों और स्मारकों की मरम्मत व संरक्षण संभव हुआ। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह पहल देश की मूर्त सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और भविष्य की पीढ़ियों को ऐतिहासिक पहचान से जोड़ने के उद्देश्य से की गई है। यह प्रयास छत्तीसगढ़ को संस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध और पर्यटन के लिए आकर्षक बनाने में सहायक साबित होंगे।

Related Articles

Back to top button