CBSE 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र पास

दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों को आखिरकार राहत मिल गई।्र

इस साल कुल 85.20 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। एक बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13% दर्ज किया गया। इस तरह लड़कियों ने 6.73 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया।

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट CBSE Official Website और CBSE Results Portal पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर और UMANG App के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। बोर्ड ने स्कूलों को 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन जारी करने के निर्देश दिए हैं, जिसकी मदद से छात्र माइग्रेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट एक्सेस कर पाएंगे।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की जरूरत होगी। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद “CBSE Class 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक कर जानकारी भरनी होगी। इसके बाद स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी।

सीबीएसई ने इस बार भी टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की है। कोरोना काल के बाद से बोर्ड ने टॉपर्स घोषित करने की परंपरा बंद कर दी थी, जो अब तक जारी है। वहीं, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे मार्क्स वेरिफिकेशन, आंसर शीट की कॉपी और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version