ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

2031 तक देश की प्रति व्यक्ति आय 4.63 लाख होगी: तेजी से बढ़ेगी खपत, 10 करोड़ परिवार सालाना 10 लाख कमाएंगे

दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से उपभोग आधारित दिशा में बढ़ रही है। फ्रैंकलिन टेम्पलटन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2031 तक देश की प्रति व्यक्ति आय 4.63 लाख तक पहुंच जाएगी।

वर्तमान में यह ₹2.41 लाख है। रिपोर्ट बताती है कि 2024 के अंत तक भारत में ऐसे परिवारों की संख्या 10 करोड़ हो जाएगी, जिनकी सालाना आय 10 लाख या उससे अधिक होगी। 2013 में ऐसे परिवारों की संख्या केवल 6 करोड़ थी।

इन परिवारों की आय में वृद्धि से कार, मकान, एफएमसीजी उत्पादों और प्रीमियम सामानों की बिक्री में तेजी आने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 से 2030 के बीच भारत की नाममात्र जीडीपी 11% की सीएजीआर दर से बढ़ेगी और 2030 तक यह 644 लाख करोड़ तक पहुंच सकती है।

इसमें घरेलू खपत का हिस्सा 60% रहेगा, जिससे भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बन सकता है। निजी खपत पहले ही 2024 में ₹185 लाख करोड़ से अधिक हो चुकी है, जो 2013 में ₹88 लाख करोड़ थी।

तरक्की के तीन संकेतक:

महंगी खरीदारी: 2024 में एफएमसीजी बाजार में प्रीमियम उत्पादों का हिस्सा 35% तक पहुंच गया है, जो 2025 तक 5 लाख करोड़ का उद्योग बन सकता है।

बचत और निवेश: सितंबर 2025 में लोगों ने 29,361 करोड़ की राशि एसआईपी में निवेश की, जो 5 साल पहले मात्र 10,351 करोड़ थी।

शहरीकरण: 2013 में देश की 32% आबादी शहरी थी, अब यह 40% हो गई है। ग्रामीण इलाकों में प्रति व्यक्ति खर्च 1,429 से बढ़कर 3,774 पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button