
कसडोल। विकासखंड कसडोल के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार 2 बहन 1 भाई और 1 बच्चा की निर्मम हत्या की गई है। इधर प्रथम दृष्टया पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने टोनही का संदेह होने पर हत्या करने की बात सामने आ रही है। इधर कसडोल पुलिस ने 3 आरोपियों में रामनाथ पाटले , दीपक पाटले, को गिरफ्तार किया है। वही मृतकों में चेतराम पिता राम लाल उम्र 45 साल, जमुना बाई केवट, जमुना बाई का छोटा बच्चा, यशोदा बाई केवट शामिल है। इधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल मौके पर पहुँचकर जायजा लिया है, फिलहाल FSL की टीम बलौदाबाजार से पहुँच कर मामले की जांच में जुट चुका है,,ग्राम छरछेद में शाम को 4 लोगों का मर्डर करने का मामला सामने आया है, कुल्हाड़ी से वार करने जैसा प्रतीत हो रहा है, 3 संदेहियों को गिरफ्तार किया गया है, एफएसएल की टीम आ रही है, मौका मुवायना करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।