
गयानाथ@कोरबा। घर पर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे बस्ती में हड़कंप मच गया। घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत रामपुर बस्ती की है।
जानकारी के मुताबिक मकान मालिक सूरज कुमार जाहिरे जिला सत्र न्यायालय में चपरासी के पद पर पदस्थ है। सिलेंडर को जलता देख किसी तरह मकान मालिक ने जलता सिलेंडर को घर से बाहर निकाला।
घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने सिलेंडर के आसपास से लोगों को हटाया। 112 की टीम ने जलती हुई सिलेंडर पर काबू पाया।