Raigarh के नवदुर्गा स्टील फैक्टी में ब्लास्ट, 1 मजदूर ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, 3 अन्य का उपचार जारी

रायगढ़। (Raigarh) जिले के नवदुर्गा स्टील फैक्टी में हुए ब्लास्ट में 1 मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर है। सभी का इलाज जिंदल फोर्टिंस अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सराईपाली स्थित नवदुर्गा फैक्ट्री में इंडक्शन फर्नेस के पास मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में आकर 4 मजदूर झुलस गए।
Dhamtari: 18 दिसंबर को ड्राई डे घोषित, बंद रहेंगे शराब दुकान, इस जिले के कलेक्टर ने जारी किया आदेश
इसके बाद सभी मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक मजदूर नरेंद्र कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाकी तीनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
पूंजीपथरा थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है। हादसा सुबह का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। फिलहाल औद्योगिक क्षेत्र से जांच टीम प्लांट में पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया गया।