जिलेछत्तीसगढ़

Marwahi: दमनकारी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर लगाया गंभीर आरोप


बिपत सारथी@मरवाही। कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाया हैं. गौरेला पेंड्रा मरवाही पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद लखन लाल साहू और भाजपा विधायक सौरभ सिंह नें छत्तीसगढ़ कांग्रेश भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैर संवैधानिक ढंग से नियम कानून लाकर कांग्रेस सरकार लोगों की आबादी को दबाना चाहती है। कई सामाजिक राजनीतिक धार्मिक निजी कार्यक्रमों और जुलूस रैली आदि आयोजन स्थलों में नए नए नियम कानून धारा लगाकर यह सरकार लोगों को परेशान कर रही है अगर कांग्रेस सरकार 15 दिन के भीतर अपने आदेश को वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस के आदेश के विरोध में देश में भाजपा व्यापक रूप से जेल भरो आंदोलन करेगी।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के लोकलुभावन वादे के कारण पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है। कांग्रेस सरकार अपने जन घोषणा पत्र में जो वादा किया था उस वादे को पूरा करने में नाकाम है लिए मनरेगाकर्मी,वनकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी,एवं कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। और अब 3 साल बीत जाने के बाद जन घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा नहीं कर पाने को लेकर कांग्रेस सरकार के प्रति छत्तीसगढ़ के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

अब वादा पूरा करने के बजाय सरकार ने नए कानून धारा लगाकर लोगों को परेशान करने में लगी है। 15 साल छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सरकार रही है तो इस तरह के नियम कानून लागू नहीं किया गया है वहीं भारत के प्रजातांत्रिक इतिहास में भी जुलूस आंदोलन के खिलाफ कोई कानून लागू नहीं किया गया यहां तो आयोजन स्थल पर अगर कुछ विवाद की स्थिति बन जाती है तो सबसे पहले आयोजक के ऊपर एफ आई आर होती है तो पुलिस प्रशासन किस लिए है वॉलिंटियर की व्यवस्था खुद क्यों नहीं कर सकती है। यह छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार जन घोषणा पत्र में किए गए झूठे वादे को पूरा करने में नाकाम है।

Related Articles

Back to top button