देश - विदेश
BJP: दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 4 और 5 अक्टूबर को, जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। (BJP) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक यहां 4 और 5 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है।
भाजपा(BJP) की ओर से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। भाजपा (BJP) के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित होने वाली इस बैठक में चार अक्टूबर को भाजयुमो के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे।