छत्तीसगढ़रायपुर

बस्तर दौरे से वापस लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रतिशोध वाले बयान पर कहा- प्रतिशोध की राजनीति कैसे की जाती है कांग्रेस ने 5 साल में दिखा दिया

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव बस्तर दौरे से वापस लौट चुके हैं। इस दौरान हैलीपेड पर उन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि कल प्रथम चरण का नामांकन हुआ। इस मौके पर बीजेपी के सभी कार्यकर्ता और संभाग के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जनता के बीच जाने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के प्रतिशोध वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रतिशोध की राजनीति कैसे की जाती है, कांग्रेस ने पिछले 5 साल में दिखा दिया। बीजेपी संगठन और सरकार दोनों हमेशा जनता के बीच में रहती है। कांग्रेस के पीडीएस वाले बयान पर देव ने कहा कि
पीडीएस को लेकर कांग्रेस का क्या कमाल है। हमारी सरकार ने यह संचालित किया था। कांग्रेस ने किया ही क्या है,वादे किए है जो पूरे नहीं किए।
इसलिए जनता ने 5 साल में नकार दिया।

Related Articles

Back to top button