Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
दुर्ग

BJP प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी पहुंची दुर्ग, सांसद, विधायकों सहित जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की, आगामी चुनावों को लेकर रणनीतियों पर हुई चर्चा

अनिल गुप्ता@दुर्ग. छत्तीसगढ़ की भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी आज दुर्ग पहुँची। और दुर्ग संभाग के भाजपा सांसद, विधायकों सहित जिला अध्यक्षों के साथ बैठक लेकर आगामी चुनावों को लेकर रणनीतियां तैयार की। साथ ही उन्हें रिचार्ज किया।

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने मिशन 2023 की चुनावी तैयारियों को लेकर एक तरह से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। यही कारण है, की आज इस बैठक को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह भी दिखाई दे रहा था।भाजपा इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, सरोज पांडेय, प्रेमप्रकाश पांडेय,विद्यारतन भसीन,संभाग प्रभारी किरण देव, पूर्व मंत्री रमशिला साहू जागेश्वर साहू, अभिषेक सिंह सभी जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के बाद पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि राज्य सरकार ने जनता के साथ जो वायदा किया था। उसमें वह असफल हुई है।

भाजपा पार्टी पहले से ही खेमेबाजी के कारण कमजोर

दुर्ग जिले में भाजपा पार्टी पहले से ही खेमेबाजी के कारण कमजोर है।नगरीय निकायों के चुनाव में भी खेमेबाजी का असर दिखाई दिया है। दुर्ग में सरोज पांडेय, प्रेमप्रकाश पांडेय के अलग-अलग खेमेबाजी के कारण पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा हुआ है। ऐसे में मिशन 2023 को लेकर सभी कमजोर कडियों को जोड़ने का प्रयास प्रदेश प्रभारी के द्वारा तो जरूर किया गया है। लेकिन छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 20 सीटे दुर्ग संभाग में है। और पिछली बार इनमें से 17 सीटों को कांग्रेस ने जीता था। लेकिन इस बार भाजपा को इन सीटों में से कितना लाभ मिल पायेगा। यह तो आगामी महीनों में जरूर दिखाई देगा।

Related Articles

Back to top button