Chhattisgarh

भाजपा के बागी बने नगर पंचायत उपाध्यक्ष, कांग्रेस ने मनाया जश्न

सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर में सोमवार को नगर पंचायत सीतापुर में शपथ ग्रहण समारोह के बाद उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा के पास बहुमत था, फिर भी उसे 9 के मुकाबले 7 वोट से हार मिली। भाजपा पार्षद विवेक नामदेव उर्फ विक्की ने बगावत कर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भवानी सिंह को 2 वोट से हरा दिया।

कांग्रेस ने नहीं उतारा उम्मीदवार, फिर भी मिली जीत

कांग्रेस ने इस चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। लेकिन कांग्रेस के 4 पार्षदों और 2 निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा के बागी विवेक नामदेव का समर्थन किया। इसके अलावा, भाजपा के कुछ पार्षदों ने भी क्रॉस वोटिंग कर दी, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ। इस जीत के बाद भाजपा में निराशा है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

Related Articles

Back to top button