Uncategorized

मरीजों को भी नहीं बख्श रहे भाजपा अध्यक्ष, इलाज से पहले महिला को सदस्यता अभियान से जोड़ा…

जितेंद्र गुप्ता@कोरबा। छत्तीसगढ़ में बीजेपी सदस्यता अभियान चला रही है। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी नेताओं ऑफ कार्यकर्ताओं को दी गई है। वहीं कोरबा जिलाध्यक्ष मरीजों को भी नहीं बख़्श रहे हैं। इलाज से पहले मरीजों को बीजेपी की सदस्यता अभियान से जोड़ रहे हैं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोरबा जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह पेशे से दंत चिकित्सक हैं। वह अपने यहां आने वाले मरीज को भाजपा की सदस्यता दिलाने से नहीं चूक रहे। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुर्सी पर महिला मरीज उपचार के लिए बैठी है। लेकिन उपचार शुरू करने से पहले डॉक्टर साहब उन्हें सदस्यता अभियान से जोड़ते हैं। इस दौरान डॉक्टर साहब काफी खुश भी दिखते हैं। मूल पेशे के साथ-साथ पार्टी के प्रति वे जिम्मेदारी तो बखूबी निभा रहे हैं, लेकिन उनकी यह कार्यशैली जन चर्चा का विषय बन गई है और कांग्रेसी इस पर खास चुटकी ले रहे हैं।कोरबा भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह भारतीय जनता पार्टी में सदस्य बनाने की ऐसी होड़ मची है की डॉक्टर साहब मरीजों को भी नहीं छोड़ रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button