Chhattisgarh

भाजपा नेता की हत्या मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, NIA की बड़ी कार्रवाई

नक्सलियों से मिलीभगत का आरोप, कांग्रेस नेता शिवानंद नाग गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस के जिला युवा महासचिव शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है।

रतन दुबे की हत्या पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले नक्सलियों ने की थी। शुरुआत में मामला नक्सली हिंसा माना गया, लेकिन अब जांच में राजनीतिक साजिश का एंगल भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, शिवानंद नाग पर नक्सलियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

इससे पहले इस केस में 4 और लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन शिवानंद की गिरफ्तारी को बड़ा मोड़ माना जा रहा है। NIA टीम अब उसे जगदलपुर की NIA कोर्ट में पेश करने जा रही है।

भाजपा ने कहा है कि यह गिरफ्तारी कांग्रेस की नक्सलियों से मिलीभगत का सबूत है और पार्टी को इस पर सफाई देनी चाहिए।

कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी इस पर प्रतिक्रिया देगी।

इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है और अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या आगे और नाम सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button