छत्तीसगढ़

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आयेंगे बिलासपुर, नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को  रायपुर पहुंचेंगे। यहां स्थानीय नेताओं से मुलाकात के बाद नड्‌डा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यालय से 30 जून का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। गुरुवार देर शाम तक सभी कार्यक्रम फाइनल कर लिए जाएंगे। प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं का जमावड़ा बिलासपुर में होगा। रायपुर से भी कई भाजपा नेता बिलासपुर जा रहे हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा के आगमन पर होने जा रही  जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवम वरिष्ठ भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button