देश - विदेशक्राईम

अपने ही PSO की पिस्टल से BJP नेता ने खुद को मारी गोली, सिर को चीरते हुए दाईं से बाईं ओर निकली गोली; मौत

नई दिल्ली

भाजपा नेता की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता करण बांका बाथरूम में लहुलुहान अवस्था में पड़े मिले थे। इसके उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।जहां करीब 36 घंटों तक चले इलाज के दौरान करण बांका की शुक्रवार शाम को मौत हो गई।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि शुरूआती जांच में करण बांका द्वारा खुद को गोली मारने की बात सामने आई है। सिर में गोली लगने के निशान हैं। गोली दाएं ओर से सिर में लगी है और बायीं ओर से निकल गई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता करण बांका ग्रेटर कैलाश-एक स्थित एस-409 में परिवार के साथ रहते थे। उनके पिता अनिल बांका का व्यवसाय है और वह पिता के व्यवसाय को संभालते थे। उन्हें पैसों की जरूरत थी वह लोगों से पैसे लेकर निवेश भी करते थे। इस कारण कई बार विवाद भी रहता था। करण बांका ने प्राइवेट सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ले रखा था।

पुलिस को 20 सितंबर की रात करण बांका के बाथरूम में गिरने और उससे सिर में गहरी चोट आने की सूचना पुलिस को मिली थी। घायल होने के चलते स्वजन द्वारा उन्हें साकेत स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। सूचना पर ग्रेटर कैलाश-एक के एसएचओ अजीत सिंह अपने टीम के साथ मैक्स अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू की। शुरूआती जांच में पता लगा कि करण बांका के सिर में गोली लगी हुई है और उन्होंने अपने पीएसओ दिनेश की पंजीकृत पिस्टल से खुद को गोली मारी थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को पीएसओ घर पर नहीं था। वह पिस्टल घर पर ही छोड़ गया था।

Related Articles

Back to top button