छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: ADG के यहां जांच में हुए कई खुलासे, 10 करोड़ से अधिक संपत्ति का पता चला, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में करोड़ो रुपए के निवेश, 75 से अधिक बीमा पॉलिसी के मिले कागजात

रायपुर। (Chhattisgarh) सीनियर आईपीएस ऑफिसर जीपी सिंह के यहां एसीबी और ईओडबल्यू की जांच अभी भी जारी है। विभिन्न स्थानों से ली गई तलाशी में 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। जांच के दौरान 2 किलो से अधिक सोना जप्त किया गया। टीम ने 16 लाख रुपए नगदी भी बरामद किया गया है। 22 जगहों पर 2 करोड़ से अधिक की चल-अचल सम्पत्ति की जानकारी मिली है। 17 बैंक खातों में 57 लाख से अधिक की राशि जमा है।

79 बीमा पॉलिसी के दस्तावेज की जानकारी मिली है। जिसमें लाखों रुपए प्रीमियम पट रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि कुल म्युचुअल फंड और शेयर में 69 बार बड़ी रकम ट्रांसफर की किया गया है। पोस्ट ऑफिस में भी खातों की जानकारी मिली है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में करोड़ों में निवेश के साक्ष्य मिल हैं। 3 लग्जरी कारें जिनकी कीमत 60 लाख के ऊपर है। जबकि घरों में 49 लाख रुपए के महंगी चीजों के होने की जानकारी मिली है।

Related Articles

Back to top button