जिला पंचायत जांजगीर मे भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में हुई शामिल



गोपाल शर्मा@जांजगीर चांपा। जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चन्द्रा अपने सैकड़ो समर्थकों सहित बीजेपी में प्रवेश कर लिया। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन,संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित कई बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि बीजेपी की रीति नीति से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन व भाजपा के  नेताओ ने यनिता चन्द्रा का भाजपा परिवार मे दुपट्टा  पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ उनके पति यशवंत चन्द्रा सहित सैकड़ो समर्थको ने भाजपा प्रवेश किया। नितिन नवीन ने उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अब पतन की ओर है उनकी पार्टी मे अब कार्यकर्ता और महिलाएं सुरक्षित महसूस नही कर रही है। पीएम मोदी के 2047 के विकसित भारत के विजन और भाजपा की अनुशासन से प्रभावित होकर बहन  यनिता यशवंत चन्द्रा का विश्व के सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी मे स्वागत है।

Exit mobile version