कबीरधाम से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा पहुंचे मंदिर, की पूजा अर्चना

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 8 बजे से मतदान शुरु हो चुका है। विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा मतदान से पहले भगवान का आर्शीवाद लेने के लिए मंदिर पहुंचे। जहां भगवान की पूजा अर्चना की। जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। बता दें कि यहां भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देने के लिए वर्तमान कांग्रेस विधायक मोहम्मद अकबर चुनावी मैदान में हैं, जो कि पिछले 2018 के चुनाव में बंपर वोटों से जीत दर्ज किए थे। जिले में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 410 हैं। 331407 कुल मतदाताओं की संख्या है। जिनमें पुरुष 164687 और महिला 166717 मतदाता है। थर्ड जेंडर 3, दिव्यांग मतदाता 2441, नए मतदाता (18 से 19 वर्ष) 15802 और 80 के प्लस सीनियर सिटीजन 2353 है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में मंगलवार यानी आज 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण के चुनाव में 20 विधानसभा क्षेत्र और 11 जिले शामिल हैं।