देश - विदेश

अब मंदिरों को भी देना होगा टैक्स, सरकार के फैसले पर भड़की BJP; कांग्रेस को बताया ‘एंटी हिंदू

बैंगलोर। कर्नाटक में 1 करोड़ रुपये से अधिक कमाई करने वाले मंदिरों से 10 फीसदी टैक्स वसूली  करने का फैसला किया है। वहीं जिन मंदिरों की इनकम 10 लाख से 1 करोड़ के बीच है उसे पांच प्रतिशत टैक्स देना होगा। सिद्धारमैया सरकार के फैसले के खिलाफ भाजपाव ने हल्ला बोल दिया है। भाजपा कांग्रेस सरकार एंटी हिंदू करार दिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, कांग्रेस सरकार राज्य में लगातार हिंदू विरोधी नीतियां अपना रही है। कांग्रेस ने अब हिंदू मंदिरों के राजस्व पर भी अपनी टेढ़ी नजर डाल दी है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि केवल हिंदू मंदिरों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है, अन्य धर्मों को क्यों नहीं।

Related Articles

Back to top button