रायपुर। छत्तीसगढ़ के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा का दबदबा देखने को मिल रहा है, जबकि कुछ जगहों पर सीपीआई ने भी जीत दर्ज की है। चुनाव में भाजपा समर्थकों में खुशी का माहौल है, और विभिन्न जनपद पंचायतों में लगातार भाजपा की जीत हो रही है। गरियाबंद, बलौदा बाजार, तखतपुर, दंतेवाड़ा और आरंग में बीजेपी पदाधिकारियों का कब्जा हुआ है।
इन सीटों पर भाजपा का कब्जा
- फिंगेश्वर: भाजपा की प्रत्याशी इंद्राणी साहू निर्विरोध अध्यक्ष बनीं। इंद्राणी साहू पूर्व में सरपंच भी रह चुकी हैं।
- बलौदाबाजार: भाजपा की सुलोचना यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुनीं गईं।
- तखतपुर: भाजपा की डॉ. माधवी वस्त्रकार निर्विरोध अध्यक्ष बनीं। यहां किसी ने कांग्रेस से नामांकन नहीं भरा।
- दंतेवाड़ा और गीदम: भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने भी निर्विरोध जीत हासिल की।
- लोरमी: भाजपा की वर्षा विक्रम सिंह दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बनीं।
- आरंग: भाजपा समर्थित टाकेश्वरी मुरली साहू निर्विरोध अध्यक्ष बनीं।
- दुर्ग: भाजपा की कुलेश्वरी देवांगन
सीपीआई की अध्यक्ष यहां जीती
- कटेकल्याण: यहां सीपीआई के उम्मीदवार ने जनपद अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
अंबिकापुर नगर निगम:
सभापति पद: भाजपा की हरविंदर सिंह टिन्नी निर्विरोध सभापति बनीं। कांग्रेस ने इस पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।