देश - विदेश

गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला बिपरजोय, IMD का इन इलाकों का अलर्ट

नई दिल्ली। अरब सागर में इस साल उठने वाला पहला चक्रवाती तूफान ‘बिपरजोय’ तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान  में तब्दील हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने इससे केरल में मानसून की ‘धीमी’ शुरुआत होने और दक्षिणी प्रायद्वीप के आगे ‘कमजोर’ प्रगति करने का पूर्वानुमान लगाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे दी गई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, “पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजोय’ पिछले छह घंटे में दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की तरफ बढ़ा और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।”

IMD ने भारत के अलग-अलग हिस्सों के लिए तेज हवा की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि 7 जून को पूर्व-मध्य अरब सागर और पश्चिम मध्य और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के आसपास के इलाकों में 80-90 Km प्रति घंटे की रफ्तार से 100 Km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन हवाओं की गति 95-105 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ सकती है, जो उसी क्षेत्र में 115 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। यह मौसम की स्थिति उत्तर केरल, कर्नाटक और गोवा को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी।

Related Articles

Back to top button