Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बिलासपुर

Bilaspur: कुएं से महिला का शव बरामद, दोनो पैर कपड़े की रस्सी से थे बंधे, पुलिस ने लाश को निकाला बाहर, शरीर पर चोट के निशान

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम दलदली में एक कुएं में महिला की लाश बरामद की गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला गया है। महिला के दोनो पैर कपड़े की रस्सी से बंधे थे।

साथ ही शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। कुएं में लाश मिलने से गांव वालो के बीच दहशत फैल गया है।

मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय शांति बाई टण्डन के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पता लगा रही है की महिला के मौत का कारण क्या है।

Related Articles

Back to top button