बिलासपुर

Bilaspur: शर्मनाक, पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, 5 साल से दे रहा था घिनौनी वारदात को अंजाम, जान से मारने की देता था धमकी, मां की शिकायत के बाद अब हुई गिरफ्तारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में 15 साल की बच्ची से पिता दुष्कर्म करता रहा। बताया जा रहा है कि लड़की जब 11 साल की उम्र की थी, तब से उसका पिता उसके साथ गंदी हरकतें करता था। मां शासकीय संस्थान में करती है। जब उसे पिता की हरकतों पर शक हुआ तब बेटी को लेकर थाने पहुंची। पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक 11 साल की उम्र से उसका पिता उसके साथ गंदी हरकतें करता था। तब मासूम बच्ची को उसने जान से मारने की धमकी देकर डराया-धमकाया और अपनी मां को कुछ भी बताने से मना किया था। डर के चलते पांच साल तक छात्रा अपने पिता के शारीरिक शोषण का शिकार होती रही।

CG: वारंटी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, नक्सलियों की खोखली विचारधारा और पुर्नावास नीति से प्रभावित होकर लिया फैसला

पिता की करतूतों की कहानी मां को बताई

बताया गया बेटी धीरे-धीरे कर बड़ी हुई, तब उसके पिता उसे घर से बाहर जाने से मना करते थे। डर के कारण बच्ची खेलने के लिए बाहर भी नहीं जा पाती थी। बड़ी होने के बाद भी आरोपी पिता उसे घर में रहने पर मजबूर करता था। इस दौरान उसकी मां ड्यूटी पर रहती थी। ये सब काफी दिन तक चलता रहा, बेटी के बाहर नहीं निकलने पर उसकी मां को उस पर शक हुआ। तब उसने अपनी बेटी को सच्चाई बताने का दबाव बनाया और उन्हें छोड़कर अकेली रहने की धमकी दी। मां के सख्त रुख को देखकर बेटी सहम गई और पिता की करतूतों की कहानी बताई।

थाने पहुंचर मां ने दी पुलिस को जानकारी

मामला सामने आने पर उसकी मां उसे लेकर कोनी थाना पहुंची। जहां उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। छात्रा का बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया और मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button