बिलासपुरक्राईम

Bilaspur: महिला की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका, पहले भी मिल चुके हैं महिलाओं के शव

मनीष@बिलासपुर। (Bilaspur) शहर के कोटा में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत महिला की पहचान 20 वर्षीय अनिता बैगा के रूप में हुई। पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।

एसपी प्रशांत अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार महिला की हत्या हुई है यह स्पष्ट है। हत्या के बाद लाश को कोटा थाना क्षेत्र में डम की गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। (Bilaspur) साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वे मामले में कुछ बता पाएंगे। (Bilaspur) फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। ऐसा पहली बार नहीं है कि कोटा के पहाड़ी क्षेत्र में महिला की लाश मिली है। इससे पहले भी हत्या करके 2 महिला की लाश को कोटा में डम किया गया था।

Related Articles

Back to top button