Bilaspur: प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया

उपेन्द्र त्रिपाठी@बिलासपुर। (Bilaspur) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार भाजपा उत्तर मंडल सरकंडा ने सरकंडा मुक्तिधाम चौक स्थित अटल आवास में फल का वितरण किया। अटल आवास स्थित सभी लोगों , बुज़ुर्गों , महिलाओं , बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की।

(Bilaspur) इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदू मिश्रा ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना के साथ लोगों को फल बांटकर आशीष मांगा। युवा नेता महर्षि बाजपेयी ने सभी साथियों के साथ मिलकर सेवा सप्ताह में सहयोग के लिए  धन्यवाद ज्ञापित किया।

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में 97,894 नए केस,1,132 संक्रमितों की मौत, पढ़िए स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट

(Bilaspur) इस अवसर पर प्रवीण तिवारी, डीके साहू , गागी दुआ,रमेश शुक्ला,  राजेश दूसेजा,अशोक सराफ़,विशाल कुलक़र्नी,राजेश वर्मा,राजेश ताम्रकार,ज्योतिन्द्र उपाध्याय,सन्नी लचवानी,विश्वजीत ताम्रकार, अभिषेक शुक्ला,केतन सिंह, संस्कार सोनी,मोनु जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा उत्तर मंडल सरकंडा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version