‘ चुनाव लड़ने का मन नहीं,’ स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर प्रदेश के गृहमंत्री की तीखी प्रतिक्रिया, बोले -एक व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ता तो 10 खड़े हो जाते है

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव मीडिया से कह रहे हैं कि उनका चुनाव लड़ने का मन नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के गृहमंत्री ने इस बयान पर जो प्रतिक्रिया दी है, वो बेहद तीखी है। एक व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ता तो 10 खड़े हो जाते हैं।”टीएस बाबा ने किस भावना से क्या सोचकर चुनाव लड़ने का मन नहीं हो रहा कहा है, वे ही जाने। इससे कांग्रेस को कोई असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस बड़ी संस्था है।
इस बार मेरा चुनाव लड़ने का मन नहीं
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव गुरुवार को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार मेरा चुनाव लड़ने का मन नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक जितने चुनाव हुए हैं, चाहे वो 2008 का रहा हो, 2013 या 2018 का, हर बार चुनाव में पूरे मन से खड़ा होता था। हमेशा मन में रहता था कि हां चुनाव लड़ना है, लेकिन इस बार सही में चुनाव लड़ने का उस तरह से मन नहीं है, जैसा कि पहले रहता था।