छत्तीसगढ़बीजापुर

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग….माओवादी विरोधी अभियान पर निकले थे जवान

बीजापुर। जिले के दक्षिण बस्तर क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने माओवादी विरोधी अभियान शुरू किया। इस अभियान में डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम शामिल है।

अभियान के दौरान, आज 16 जनवरी 2025 की सुबह 9:00 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च अभियान भी जारी है और सुरक्षा बलों का लक्ष्य क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी को समाप्त करना है। इस समय तक मुठभेड़ की स्थिति पर विस्तृत जानकारी अभियान खत्म होने के बाद पृथक से जारी की जाएगी। यह अभियान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सक्रियता और माओवादी गतिविधियों पर काबू पाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button