देश - विदेश

BJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा, ज्वाइन की कांग्रेस

करनाल। हरियाणा में करनाल की इंद्री विधानसभा में बीजेपी के टिकट वितरण से नाराज पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए। ऐसे में जाट-नॉन जाट की राजनीति करने वाली बीजेपी के लिए मुसीबत बढ़ सकती है क्यों कर्णदेव हरियाणा में ओबीसी वर्ग के बड़े नेता हैं और कंबोज समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं। उन्होंने बीजेपी पर ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि कर्णदेव कंबोज लंबे समय से इंद्री विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी डिमांड को नजरअंदाज करते हुए सिटिंग विधायक राम कुमार कश्यप को ही वापस टिकट दे दिया। इसके बाद कंबोज ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

Related Articles

Back to top button