दुर्ग

Big Breaking: नवगठित रिसाली नगर निगम की महापौर बनी शशि सिन्हा, 27 मत हासिल कर बनी पहली मेयर

भिलाई। नवगठित रिसाली नगर निगम में कांग्रेस ने अपना परचम फहरा दिया है। कांग्रेस की शशि सिन्हा 27 मत हासिल कर पहली महापौर बन गयी हैं। महापौर के लिए 3 और अध्यक्ष के 2 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे थे। महापौर में निर्दलीय सुनंदा चंद्राकर, भाजपा से रमा साहू और कांग्रेस से शशि सिन्हा ने  अपनी दावेदार की थे। वही सभापति के लिए भाजपा से धर्मेंद्र भगत और कांग्रेस से केशव बंछोर दावेदार थे। केशव बंछोर ने 27 मत हासिल कर सभापति की कुर्शी पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा के धर्मेंद्र भगत को 13 वोट प्राप्त हुये है। अपील समिति से अनिल कुमार, चंद्रप्रकाश निगम, जहीर अब्बास, सरिता ढवस, शिला नारखेड़े और ओम प्रकाश का नाम है।

Korba: दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो 35 फीट नीच खाई में गिरी, कोरबा से बनारस दर्शन के लिए जा रहा था परिवार, हाईवा ने मारी टक्कर

वोटिंग के लिए 2 बूथ बनाए गए हैं। गुलाबी रंग का मतपत्र महापौर के लिए रखा गया है। वहीं सभापति के लिए सफेद रंग का मतपत्र बनाया गया है। सील लगाने के बाद मतपत्र को चार फोल्ड मोड़कर महापौर और अध्यक्ष पद की मतपेटी में डाला गया। सही मतदान से पहले डमी मतपत्र डाले गए।

महापौर

निर्दलीय सुनंदा चंद्राकर 4

भाजपा से रमा साहू 9

कांग्रेस से शशि सिन्हा 27

अध्यक्ष

भाजपा से धर्मेंद्र भगत  13

कांग्रेस से केशव बंछोर 27

Related Articles

Back to top button