छत्तीसगढ़

जानिए क्यों परेशान हैं रायगढ़ के किसान…

नितिन@रायगढ़। धान खरीदी के मौसम में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन की उदासीनता पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जोरों पर है, लेकिन किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीज निगम से खरीदे गए बीज का बकाया भुगतान न होने के कारण किसान मंडियों में धान बेचने में असमर्थ हैं। इसके अलावा कम उठाव खराब मौसम के साथ अधिक तौल के अलावा टोकन की समस्या हो रही है। वहीं कुछ किसानों ने बताया कि मंडी में काम करने वाले हमाल भी किसानों से नाजायज पैसों की मांग कर रहे हैं।

क्षेत्र के टारपाली गांव के एक किसान ने बताया कि, राज्य बनने के बाद पहली बार ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसान नेता लल्लू सिंह ने कहा है कि राज्य में भाजपा सरकार के आने के बाद से किसान बुरी तरह से परेशान है। एक तो सरकार समर्थन मूल्य के साथ किसानों से किए कोई वादे को पूरा नहीं कर पा रही है। ऊपर से सभी धान मंडियों में अव्यवस्था का आलम है। किसानों से धान लेने में मण्डी प्रबंधक से लेकर हमाल तक अवैध कमाई में लगे हैं।

Related Articles

Back to top button