Bhilai: जामुल नगरपालिका में नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण, कलेक्टर ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

अनिल गुप्ता @भिलाई। जामुल नगर पालिका में तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार दुर्ग क्लेक्टर डॉ सर्वेश्वश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला दी गई हैं। कुछ ही देर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र भरा जायेगा। इसके बाद ही, मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। 20 वार्ड वाले जामुल नगर पालिका में भाजपा के 10 कांग्रेस के 5 , निर्दलीय 4 और जोगी कांग्रेस के 1 पार्षद है। इसमे 4 निर्दलीयो ने पहले से ही भाजपा को समर्थन दे दिया हैं।
Covid-19: जिला न्यायालय में कोरोना की एंट्री, स्थायी लोक अदालत के सभापति संक्रमित, होम आइसोलेट
जामुल में भाजपा की पालिका सरकार बनती दिखाई दे रही है। लेकिन कांग्रेस का भी अपना दावा हैं। कि उसके पास 8 पार्षद हो चुके हैं। और वह क्रास वोटिंग करवा कर बहुमत हासिल कर लेगी।
भाजपा में यदि इस बार गुटबाजी नही हुई तो रेखराम बंछोर के नाम पर सहमति बन सकती है। दीपक गुप्ता व कविता विस्वाल का नाम सामने आ रहा है। ईस्वर ठाकुर को उपाध्यक्ष पद देकर उन्हें शांत कराया जा सकता है।
कांग्रेस से पूर्व पालिका अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर पहले ही दावेदार है। इसके अलावा सबीहा करीम खान भी दावेदारी कर सकती हैं।