दुर्ग
Bhilai: 41 चोरी और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानिए क्या है पूरा मामला

अनिल गुप्ता@भिलाई। दुर्ग पुलिस ने 41 चोरियों के प्रकरण को सुलझा लिया है। भिलाई के मैत्री कुंज में हुई पांच लाख की चोरी के मामले की जांच के बाद छानबीन में तीन आरोपियों सहित बिलासपुर के तीन खरीददारो को भी ग्रिफ्तार किया गया है। जिनके पास से कुल 77 लाख रुपयों का मशरूका को बरामद किया है। जिसमे 1 किलो 300 ग्राम सोना, 7 किलो चांदी ,1 लाख रुपया नकद सहित हथौड़ी पेचकस ,कटर, व सब्बल भी बरामद किया गया।
मामले का मुख्य आरोपी अनवर खान अपने तीन अन्य साथियों के साथ सायकिल से रैकी किया करता थे। और सुने मकानों को टारगेट किया करता था। कुल 41 अलग अलग स्थानों पर की गई चोरियों के सामानों को बिलासपुर निवासी सोमचंद उर्फ गुड्डू सोनी व उनके दो साथियों को बेच दिया करता था। दुर्ग पुलिस द्वारा की गई इस खुलासे में कई पुरानी चोरियों के मामले भी शामिल हैं।