Bemetara: बेमौसम बारिश बनी आफत…..खुले आसमान के नीचे रखे कई क्विंटल धान भीगे…Video

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। (Bemetara) जिले में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। एक ओर बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है। तो दूसरी तरफ खुले आसमान के नीचे रखा लाखों क्विंटल धान पानी से भीग गया है। (Bemetara) हालांकि कुछ स्थानों पर ताल पत्री से ढक कर बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन अधिकांश जगह पर पक्की चबूतरे नहीं होने और पर्याप्त मात्रा में ताल पत्र नहीं होने के कारण सोसाइटी में रखे धान भीगे हैं।
(Bemetara) जगह नहीं होने के कारण धान बेतरतीब तरीके से पड़े हुए हैं। जिसके चलते यह स्थिति बनी हुई है।
गौरतलब हो कि जिले में 113 उपार्जन केंद्र है। जिसमें जिले भर से किसानों की धान खरीदी हुई है। कुल धान खरीदी की अगर बात करें तो 5 लाख 87हजार 608.92 मैट्रिक टन की खरीदी हुई है। अब तक 48 प्रतिशत धान का परिवहन हो चुका है। जबकि 52 प्रतिशत धान खरीदी केंद्रों में पड़ा हुआ है।