बेमेतरा

Bemetara: मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। बेरला पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। परिजन ने बेरला थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक लड़की की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसने बताया कि हाथ पैर पेट में दर्द हो रहा है, प्राथी पैरासिटामाल की टेबलेट खाने को दिया था। जिसे खाने के बाद ठीक थी। उसके बाद रात्रि 12 बजे लगभग इसकी लडकी ने बतायी कि पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है। तब मेकाहारा अस्पताल रायपुर लेकर गया और रात्रि 3 बजे लगभग वही भर्ती कराई गई।  

Mainpat महोत्सव का आज आखिरी दिन, अंबिकापुर शहर के गांधी चौक पर लाइव लुफ्त उठा रहे हैं शहर के लोग

जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर पेट में 5 माह का बच्चा है। फिर उसे दुसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। पूछने पर युवती ने बताया कि हीराराम साहू ने दीवाली के समय हमारे कोठार में उसके साथ गलत काम किया है।रिपोर्ट पर थाना बेरला में अपराध धारा 376, 376(2)(एल), 376(2)(एन) कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर अपहृता एवं आरोपी पता तलाश करने निर्देशित किया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना बेरला क्षेत्र अंतर्गत रहने वाला हीरा राम पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिन विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button