चुनाव प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 20 से अधिक कर्मचारी घायल

कांकेर। चुनाव प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले से 20 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। 6 कर्मचारियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। निजी स्कूल प्रशिक्षण में दिया जा रहा था। मधुमक्खी के हमले के बाद भानप्रतापपुर SDM घायलों से मिलने पहुंचे। मामला भानुप्रतातपुर सेंट जोसेफ स्कूल का है।

जानकारी के मुताबिक मधुमक्खियों ने 400 कर्मचारियों पर हमला किया है। वहीं, 20 कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज भानुप्रतापपुर स्वस्थ केंद्र में जारी है। SDM भानुप्रतापपुर आस्था राजपूत ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात की। सभी घायल कर्मचारियों को प्रारम्भिक उपचार के बाद अस्पताल से छुटटी दे दी गईं।

Exit mobile version