छत्तीसगढ़क्राईम

जरा रहे सावधान…! नाइजीरियन नागरिक महिलाओं को बना रहे ठगी का शिकार, पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर चैट…पढ़िए पूरी खबर

रायपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को झांसे में लेकर देश भर में लाखों रूपये की ठगी करने वाला 1 अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नाइजीरियन नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।  सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफार्मो के माध्यम से सैकडों महिलाओं को अपने झांसे में लेकर देश भर में लाखों रूपये ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। फेसबुक में फर्जी आई डी बनाकर प्रार्थिया महिला को अपने झांसे में लेकर शिकार बनाया था। 

*

जानकारी के मुताबिक मैसेंजर एवं व्हाट्सएप के माध्यम से चेट कर धीरे – धीरे महिलाओं को विश्वास जीत लिया था। जिसके बाद मोबाइल नंबर लेकर उनसे व्हाट्सएप कॉल पर बात करता था। प्रार्थिया को गिफ्ट भेजने के नाम पर अपने भरोसे व झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाया। आरोपी प्रार्थिया से 48 हजार से अधिक की ठगी की। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर तत्काल प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में 

 विशेष टीम को लगाया गया था। ठगी के तरीके से ही नाइजीरियन गिरोह के होने की आशंका थी।

 दिल्ली में टीम द्वारा कैम्प करते हुये लगातार कार्य कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी चुकुमा इमेके मूलतः नाइजीरिया देश का निवासी है। आरोपी प्रायः महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।  आरोपी प्रार्थिया को गुमराह करने हेतु अलग – अलग मोबाईल नंबर व व्यक्तियों के नाम से संपर्क करता था।

आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित 06 नग मोबाईल फोन, 02 नग पासपोर्ट, 02 नग लैपटॉप एवं 02 नग एटीएम कार्ड जप्त किया गया है।आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।

आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 223/23 धारा 420, 34 भादवि., 66डी आई.टी. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 

Related Articles

Back to top button