Jagdalpur: सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पदों पर 16 प्रधान आरक्षकों का पदोन्नति आदेश जारी, बस्तर आईजी ने जारी की सूची

 

गदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार संभाग अंतर्गत बस्तर संभाग के जिले क्रमशः बस्तर, दन्तेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, कोण्डागांव एवं सुकमा में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद के विरूद्ध पदोन्नति हेतु वर्ष 2021 में विभागीय पदोन्नति परीक्षा संपन्न की गई थी। विभागीय पदोन्नति परीक्षा प्रक्रिया में योग्य पाये प्रधान आरक्षकों का पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, लालबाग जगदलपुर में आयोजित किया गया था। 

Pakistan: पेशावर मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए विस्फोट में 30 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण में शामिल/उत्तीर्ण हुये प्रधान आरक्षकों में से वरिष्ठता क्रम के आधार पर माह दिसम्बर 2021 में कुल 238 प्रधान आरक्षकों को पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा सहायक उप निरीक्षक के पद पर पूर्व में पदोन्नति आदेश जारी किया गया था। रेंज अंतर्गत वर्तमान में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त  पद पर  कुल 16 प्रधान आरक्षकों (जिला दन्तेवाड़ा के 07, नारायणपुर के 04 एवं सुकमा के 05 प्रधान आरक्षक) को आज 3 मार्च को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान करते हुये उनकी पदस्थापना आदेश जारी किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये सभी प्रधान आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुये बताया कि पदोन्नति की इस कार्यवाही से ना सिर्फ जवानों के मनोबल में वृद्धि होगी बल्कि बस्तर संभाग में कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, प्रकरणों के विवेचना, नक्सल अभियान एवं पुलिसिंग संबंधित समस्त कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने पर उत्पन्न हुये रिक्तियां एवं जिले में पूर्व से प्रधान आरक्षक के रिक्त पदों के विरूद्ध आगामी एक-दो दिनों में बस्तर संभाग अंतर्गत 109 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर संबंधित पुलिस अधीक्षकों द्वारा पदोन्नति आदेश जारी किया जावेगा।

Exit mobile version