छत्तीसगढ़जिलेदंतेवाडा

बारिश/तुफान एवं ओलावृष्टि की वजह से बैरक को पहुंचा नुकसान, 4 जवानों को आई चोट,वरिष्‍ठ अधिकारियों को दी गई सूचना 

दंतेवाड़ा। बारिश और ओलावृष्टि के कारण 231 बटालियन मुख्‍यालय जावंगा गीदम के बैरक को भारी नुकसान पहुंचा है।  बैरक में रह रहे 4 जवानो को चोट पहुंची है, 1 जवान को बांये कंधे में अधिक चोट पहुंची है। जिसे जिला अस्‍पताल दंतेवाड़ा इलाज के लिए भेजा गया है। साथ ही चोटिल जवानों का उपचार बटालियन अस्‍पताल में किया जा रहा है। 

मौके पर बटालियन में मौजूद सुरेन्‍द्र सिंह कमाण्‍ड़ेंट द्वारा क्षतिग्रस्‍त हुए ईमारतों का मुआयना किया। जान माल व संपत्ति के  नुकसान का जायजा लिया। क्षतिग्रस्‍त संपत्ति के नुकसान का आंकलन कर उसकी सूचना वरिष्‍ठ अधिकारियों को भी दी गई। कमाण्‍डेंट ने जवानों के लिए आवश्‍यक सुविधा उपलब्‍ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से पत्राचार भी किया । 

Related Articles

Back to top button