बालोद
Balod: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 2 युवकों को लोगों ने बचाया, 1 की तलाश जारी

बालोद। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। ट्रैक्टर पर 3 युवक सवार थे। जो हादसे के वक्त सीधे नहर में जा गिरे। स्थानीय लोगों की सहायता से 2 युवकों को बचा लिया गया। जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ग्राम अर्जुनी से सोरर की ओर जा रही है। ट्रैक्टर में 3 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित नहर में जा गिरी। नहर काफी गहरा था। जिसकी वजह से ट्रैक्टर पानी में समा गया। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर एसडीआरएफ गोताखोरों की टीम पहुंची। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है। घटना ग्राम अर्जुनी से सोरर मार्ग पर हुआ। मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है।