छत्तीसगढ़बालोद

Balod: जिला भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन, जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए शामिल, ढाई करोड़ लागत से तैयार होगा कार्यालय

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में बंजारी धाम के पास जिला भाजपा कार्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद मोहन मंडावी, प्रभारी केदारनाथ गुप्ता ने पूजार्चना किया। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। लगभग ढाई करोड़ लागत से बनने वाले दो मंजिला जिला भाजपा कार्यालय का निर्माण होगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि कार्यकर्ताओं की मंशा थी कि यहां भव्य जिला कार्यालय बने। आज हम लोगों के द्वारा भूमि पूजन कर इसकी शुरुआत किए हैं। हम सब कार्यकर्ताओं के लिए आज गौरवशाली क्षण है। कार्यालय भवन का निर्माण ऐसे जगह में हो रहा है कि कार्यकर्ता आसानी से बस से उतर कर सीधे भाजपा कार्यालय तक पहुंच सकते हैं इससे निश्चित रूप से संगठन की गतिविधियां को और बल मिलेगा। संगठन का कार्य और व्यवस्थित तरीके से हो सकेंगे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पंवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिसके विचारधारा से प्रभावित होकर तेजी से लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।  

Related Articles

Back to top button