StateNewsदेश - विदेश

बच्चे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोयरीडीहा बाजार के पास सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के बरादुवरीया कटघरा से कुछ लोग ऑटो में सवार होकर दीदारगंज जा रहे थे। जैसे ही ऑटो सराय ख्वाजा थाना अंतर्गत कोयरीडीहा बाजार के पास पहुँचा, अचानक सड़क पर एक बच्चा सामने आ गया। बच्चे को बचाने की कोशिश में चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत दौड़कर घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बैद्यनाथ गुप्ता और गुलाबचंद के रूम में हुई है। हादसे में घायल हुए अन्य तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

    Related Articles

    Back to top button