छत्तीसगढ़कबीर धाम(कवर्धा)जिले
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्र सरकार की तारीफ, कांग्रेस की भूपेश सरकार पर किया हमला

संजू गुप्ता@कवर्धा। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने केंद्र सरकार की तारीफ की। वही कांग्रेस के भूपेश सरकार पर हमला किया। छत्तीसगढ़ की स्थिति ठीक आईबी है यहाँ खुले आम धर्मांतरण, लव जिहाद, कवर्धा में हुए भगवा ध्वज के अपमान हुआ। छत्तीसगढ़ की धरती को बचाना है तो विजय शर्मा को जिताना है।
वही दूसरी ओर उन्होंने कहा कि यहाँ अकबर अकबर सुनाई दे रहा है। यूपी में भी पहले बाबर बाबर नाम आता था। पीएम मोदी आये बाबर को खल्लास किया। श्री राम का मंदिर बनाया, वैसे ही यहाँ अकबर को जल्दी साफ करिए। नही तो देश बर्बाद हो जाएगा। अकबर आते है तो अपने साथ 100 अकबर बुला लेते हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके उन्हें विदा कीजिये, नही तो माता कौशिल्या की भूमि अपवित्र हो जाएगी ।