देश - विदेश

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता का फूटा गुस्सा, ये नया ट्वीट करके निकाली भड़ास


नई दिल्ली। शराब घोटाले के आरोप में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ED के बाद अब सीबीआई ने शिकंजा कसा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता भड़क गई है।


उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी को तानाशाही करार दिया है। सुनीता केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर ट्वीट करते हुए कहा, ”अभी तक हमेशा यही प्रार्थना रही है कि ईश्वर सबको सदबुद्धि दे। लेकिन अब प्रार्थना रहेगी कि तानाशाह का विनाश हो।”

इससे पहले सुनीता ने एक और पोस्ट लिखकर केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने लिखा था, “20 जून को अरविंद केजरीवाल को बेल मिली. तुरंत ED ने स्टे लगवा लिया। अगले दिन CBI ने आरोपी बना दिया। और आज गिरफ़्तार कर लिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।”

Related Articles

Back to top button