छत्तीसगढ़रायगढ़

सरिया: घर के छत में इस्लामिक झंडा लगाने वाला गिरफ्तार, 153-क के तहत अपराध पंजीबद्ध, मामले की जांच जारी

नितिन@रायगढ़/सारंगढ़. नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाई गढ़ के सरिया नगर पंचायत में बीती शाम 25.अक्टूबर.2022 को एक लोमहर्षक घटना समाने आई। जिसमे किसी धर्म विशेष के शरारती तत्व के द्वारा घर की छत पर सुबह से ही इस्लामिक झंडा फहरा गया था।

घटना के संबंध में ग्राम सरिया, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी आवेदक अरूण कुमार सराफ ने थाना सरिया में लिखित आवेदन देकर उक्त शरारती तत्व के विरुद्ध अविलंब कड़ी कार्यवाही की मांग की गई।

घटना की तफ्तीश में सही पाया गया

उनके बताए अनुसार सरिया निवासी एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के घर के छत में पाकिस्तानी झंडा लगे होने की जानकारी उन तक आई। तो उन्होंने नगर के प्रबुद्ध जनों को सूचित कर घटना की तफ्तीश कर उसे सहीं पाया। जिसे देखकर न केवल उन्हें बल्कि अन्य नगर वासियों अपने देश के प्रति आदर व सम्मान भाव पर चोट लगी। इसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा। उस व्यक्ति के द्वारा किए गए कृत्य से नगर का सौहार्द्र बिगड़ने की स्थिति निर्मित हो गई। घटना सरिया के अटल चौक में स्थित एक फल दुकानदार के घर में कारित की गई। उसके द्वारा इस्लामिक झंडे कें लगाए जाने से सरिया अंचल के ग्रामीण नाराज हो गए तथा बड़ी संख्या में आरोपी के विरुद्ध f.i.r. को मांग को लेकर सरिया थाने पहुंच गए। फिर पुलिस ने घर के छत पर पहुंचकर झंडा उतारा और जब्त किया।

डोर -टू – डोर गहन जांच की मांग

घटना को लेकर जिले में भी गहरी नाराजगी देखी गई। भाजपा नेता और जिला महामंत्री अरुणधर दीवान ने जहां आरोपियों पर FIR दर्ज करने और देशद्रोह का मामला बनाने की मांग की। वहीं भाजपा नेता आलोक सिंह ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए शहरों भी डोर -टू – डोर गहन जांच की मांग की है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता देर रात तक थाने के सामने धरने पर बैठे रहे।

त्वरित कार्यवाही करते आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि फल विक्रेता मुस्ताक खान ने अपने घर में इस्लामिक झंडा लगाया था। प्रार्थी के आवेदन पर अनावेदक के विरूद्ध अप. क्रमांक 223/22 भारतीय दंड सहिता की धारा 153-क के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और त्वरित कार्यवाही करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button