Uncategorized

हरियाणा का गैंग अंबिकापुर में सक्रिय….ऐसे हुआ गैंग का भड़ाफोड़…पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार…माफियाओं के लिए करते थे ये काम

अंबिकापुर। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जमीन कब्जा करने वाले एक गैंग को पकड़ा है। यह गिरोह हरियाणा से आया हुआ था और अंबिकापुर में जमीन माफियाओं के लिए काम कर रहा था। सीतापुर इलाके में बाइक लूटने के बाद गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह अंबिकापुर में जमीन पर कब्जा खाली कराने का काम करता था। गिरोह ने ठेकेदार मनीष अग्रवाल के कर्मचारी की बाइक लूट ली थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया।

सभी आरोपी रोहतक, हरियाणा के निवासी हैं। बाइक लूटने के बाद वे फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने गांधीनगर क्षेत्र के सुभाषनगर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक कट्टा, डंडा, स्कॉर्पियो और लूटी गई बाइक बरामद की गई है। स्कॉर्पियो हरियाणा नंबर की थी, और गिरोह ने CG नंबर की बाइक लूटी थी ताकि स्थानीय लोगों को शक न हो।

Related Articles

Back to top button