छत्तीसगढ़कोरबा

सरकारी कर्मचारियों के अलावा कई लोगों को बनाया था निशाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जितेंद्र गुप्ता@कोरबा। पुलिस ने एक बड़े सूदखोर को गिरफ्तार किया हैं। सूदखोर को मानिकपुर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों के साथ ही कई अन्य लोगों को अपना शिकार बनाया था। आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत में छूट कर वापस आया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूएसबी चौहान ने बताया कि आरोपी कर्ज देने के वक्त एटीएम,पासबुक और चेक रख लेता था,ताकी उसकी वसूली समय पर हो सके। इरफान के झांसे में कई सरकारी कर्मचारी और अन्य लोग आ चुके हैं। दो लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 29 से अधिक एटीएम,कई पासबुक,चेक,आधार कार्ड के साथ ही अन्य सामानों की जप्ती बनाई गई है। आपको बता दें,कि इरफान के खिलाफ कुसमुंडा थाना में भी सूदखोरी का मामला दर्ज है

Related Articles

Back to top button