ChhattisgarhStateNews

अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) की 95वीं संचालक मंडल बैठक आज नवा रायपुर स्थित निगम मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने की। बैठक में निगम कर्मचारियों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए।

वर्षों से लंबित अनुकम्पा नियुक्ति मामलों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए, पांच दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने का निर्णय लिया गया। यह फैसला उन परिवारों के लिए बड़ी राहत और आशा का स्रोत बनेगा, जिनका जीवन अस्थिरता में गुजर रहा था।

इसके अलावा, बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लेखों का अंतिमीकरण कर वित्तीय पत्रकों को स्वीकृति दी गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को भी संचालक मंडल द्वारा अनुमोदित किया गया।

महत्वपूर्ण निर्णय के तहत मार्च 2025 से लागू महंगाई भत्ते में वृद्धि को भी मंजूरी दी गई। इस फैसले से निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।बैठक में निगम के भविष्य की योजनाओं और कार्यप्रणाली को लेकर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Back to top button