छत्तीसगढ़

Raipur: आदिवासी बच्चों के डॉक्टर बनने का सपना साकार, MBBS की पढ़ाई के लिए एकलव्य आवासीय विद्यालय के 9 विद्यार्थियों का चयन, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सफलता पर दी बधाई

रायपुर। प्रदेश के आदिवासी अंचल में पढ़ने वाले बच्चों ने अखिल भारतीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2021 में शानदार प्रदर्शन किया है।  इससे आदिवासी बच्चों के डॉक्टर बनने का सपना साकार हो रहा है। राज्य के दूरस्थ अंचलों में स्थापित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 9 विद्यार्थियों का चयन इस वर्ष एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हुआ है।  आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नीट 2021 में सफल विद्यार्थियों ने एकलव्य आदर्श विद्यालय कटेकल्याण जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की 5 छात्राओं, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम के दो छात्रों, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया जिला रायगढ़ के दो छात्र शामिल हैं। ये सभी विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि और कृषक परिवार से संबंधित  हैं।

Korba: गीता देवी मेमोरियल अस्पताल को प्रशासन ने किया सील, पहाड़ी कोरवा महिला की हुई थी मौत, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

एकलव्य आदर्श विद्यालय कटेकल्याण जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की 5 छात्राओं ने दंतेवाड़ा जिले में संचालित छू लो आसमान कोचिंग संस्था से एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा की तैयारी की है। इनमें से गीदम तहसील के गांव बडे़पनेड़ा की कुमारी पीयुषा वेक रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगी। इसी प्रकार गीदम तहसील के ही गांव बड़ेपनेड़ा की रमशीला वेक भी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगी। कुआकोण्डा तहसील के गांव समेली निवासी इन्दु कोडोपी छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगी। बीजापुर तहसील के गांव बोरजे की मदमा मेडे का चयन भी छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए हुआ है। कोंटा तहसील के नक्सल प्रभावित क्षेत्र फंदीगुड़ा की सलवम पाले रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा कॉलेज रायपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगी।

Raigarh में नायब तहसीलदार से मारपीट का मामला, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने जताई नाराजगी, वकीलों के जल्द गिरफ्तारी की मांग

इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम के रघुनंदन धुर्वे शासकीय मेडिकल कॉलेज बिलासपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे। इसी विद्यालय के दिग्विजय सिंह मसराम शासकीय मेडिकल कॉलेज कांकेर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया जिला रायगढ़ के त्रिभुवन सिदार शासकीय मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे। इसी विद्यालय के पारसमणी राठिया भी शासकीय मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button