रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में अस्थायी बदलाव किया है। महिला बाल विकास विभाग ने 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक आंगनबाड़ी केंद्रों को सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित करने का निर्णय लिया है।
इस बदलाव के बाद केंद्रों का संचालन 6 घंटे की बजाय केवल 4 घंटे होगा, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके। ग्रीष्मकाल के बाद, 1 जुलाई 2025 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से सामान्य समय, यानी सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक, 6 घंटे के लिए चलेंगे। यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि उन्हें गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।